दिल्ली हाई कोर्ट से गांगुली को लगा झटकादिल्ली हाई कोर्ट से गांगुली को लगा झटका

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की याचिका पर फिल्म ‘दूसरा’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगा रहा है, लेकिन गांगुली की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को जारी रहेगी।सौरव गांगुली ने हाई कोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी पहचान और क्रिकेट करियर से जुड़े संदर्भों का इस तरह इस्तेमाल किया गया है जो उनके व्यक्तित्व और व्यावसायिक अधिकारों (पर्सनैलिटी एंड कमर्शियल राइट्स) का उल्लंघन करता है। गांगुली की याचिका में इंग्लैंड के खिलाफ 2002 के ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज फाइनल और लॉर्ड्स की बालकनी से भारत की जीत के बाद उनके जर्सी उतारकर जश्न मनाने का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इस फिल्म में उनकी कप्तानी को भी दर्शाया गया है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *