सोना ₹1,000 टूटा और चांदी ₹5,900 धड़ाम: 10 महीने के निचले स्तर पर सफेद धातु

नई दिल्ली, एजेंसी। वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1,000 टूटकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹5,900 फिसलकर ₹2.07 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को इसमें ₹1,000 की सीधी गिरावट आई और यह ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *