आईआरजीसी ने समुद्र से पकड़ा अमेरिकी जासूस

दुबई। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अत्याधुनिक मानवरहित अंडरवॉटर व्हीकल रेमस 600 पकड़ लिया है। ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी की रविवार को प्रसारित रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान ईरानी सैन्य अधिकारियों ने रणनीतिक जलमार्ग में सक्रिय “अमेरिकी आतंकवादी सेना की दूसरी सबमरीन” के खिलाफ चलाया गया।आईआरजीसी ने कहा कि यह कार्रवाई सैन्य खुफिया और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं से जुड़े “समन्वित और जटिल अभियान” के जरिए की गई। बयान में कहा गया, “सर्वशक्तिमान ईश्वर की मदद से आईआरजीसी नौसेना के जवानों ने खुफिया और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के साथ एक समन्वित और जटिल अभियान के जरिए अमेरिकी आतंकवादी सेना के एक अत्याधुनिक यूएवी को फंसा लिया, जो जासूसी के उद्देश्य से होर्मुज जलडमरूमध्य में सक्रिय था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *