फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से मकान ढहा, चार की मौत

फतेहपुर। फतेहपुर में गैस सिलिंडर में हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के बाद कुछ लोग मलबे में दब गए और कई घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सात लोगों को बाहर निकाला। इनमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति 90 फीसदी से अधिक झुलसने के कारण गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ‘हमें सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। सिलिंडर विस्फोट के कारण कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए थे, घायल हुए थे और उन्हें मदद की जरूरत थी। अब तक वहां से कुल सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पांचवां व्यक्ति 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *