आज बैंक खुले हैं या बंद? यूनियनों ने क्यों टाली 3 दिन की हड़ताल

नई दिल्ली, एजेंसी। बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिनों की हड़ताल को टालने का फैसला किया है। बैंक में लेन-देन की प्रक्रिया से परेशान ग्राहकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।इसका मतलब है कि देश भर के सभी बैंक 28-30 सितंबर के दौरान सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह टाइम हाफ ईयरली क्लोजिंग का है।

बैंक यूनियनों ने हड़ताल क्यों टाली

बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल रद कर दी। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से उनकी मुख्य मांगों पर भरोसा मिलने के बाद लिया गया, जिसमें लंबे समय से लंबित पांच दिन के कामकाजी सप्ताह (five-day working week) की मांग भी शामिल थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *