नई दिल्ली, एजेंसी। चुनाव आयोग में विवाद को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपना लिया है. इस गंभीर मुद्दे पर पूरे विपक्ष को एक मंच पर लाने और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस 30 सितंबर को ‘इंडिया ब्लॉक की एक अहम बैठक बुलाकर उनका समर्थन जुटाने की तैयारी में है.कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 30 सितंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि आने वाले दिनों में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के लिए ताकतों को कैसे एकजुट किया जाए. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का विरोध करने के तरीकों, चुनाव आयोग में सुधारों और मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरने की योजना बनाई जाएगी.





