नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल करने की कोशिश की। पत्रकार के लगातार बोलने पर जयशंकर ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, ‘एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा है? चलिए!’ यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती के साथ ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ की शुरुआत के मौके पर हो रही थी।जयशंकर के जवाब के बाद भी पाकिस्तानी पत्रकार अपनी बात कहता रहा। इस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने उसे रोकते हुए कहा, ‘आपने उन्हें बिल्कुल साफ-साफ सुन लिया है।’ इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर के जवाब की चर्चा होने लगी।





