नई दिल्ली, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान और तुर्किये के दुष्प्रचार का कड़ा जवाब देते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र कर पाकिस्तान की आतंकवाद को प्रश्रय देने की नीति पर करारा प्रहार किया।भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की गई। साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने का एलान किया गया। विदित हो कि 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धार्मिक आधार पर 26 पर्यटकों की हत्या की थी।





