सऊदी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

रियाद। यमन के ईरान समर्थित हुती ने दावा किया है कि सऊदी अरब पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हुती के अनुसार, इन हमलों में राजधानी रियाद स्थित संवेदनशील ठिकाने और लाल सागर के बंदरगाह शहर यानबू में स्थित सऊदी अरामको की पेट्रोलियम सुविधाओं को निशाना बनाया गया।वहीं दूसरी ओर, सऊदी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ताइफ और यानबू सहित विभिन्न क्षेत्रों की ओर दागी गईं छह बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही सफलतापूर्वक मार गिराया है।रॉयटर्स के अनुसार, सऊदी अरब के आधिकारिक बयान में इस बात की तुरंत पुष्टि नहीं की गई कि रियाद को निशाना बनाया गया था या राजधानी में कोई मिसाइल गिरी।मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने और हुती के दावों के बाद रियाद, ताइफ या यानबू से किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की कोई तत्काल आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है। आधिकारिक पुष्टि के अभाव में इन हमलों के वास्तविक प्रभाव और सीमा के बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *