राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर अब तक का सबसे तीखा हमला

 नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘देशद्रोही’ बताया, क्योंकि उन्होंने भारत के वोट को ‘बर्बाद’ किया है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के तुरंत इस्तीफे की मांग की.बता दें कि बुधवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि 10 महीनों के अंदर, दो चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू – ने SIR और चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए दूसरे कदमों से जुड़े मामलों पर 14 बार आपत्तियां जताईं थीं. राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कहा कि यह संविधान और देश के कानूनी ढांचे पर हमला है.राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान और देश के कानूनी ढांचे पर हमला है. आपको यह सुनिश्चित करना था कि वोट सुरक्षित रहे. हमारे पास इसे निश्चित रूप से साबित करने के लिए पर्याप्त जानकारी है. इसके नतीजे होंगे. हम लोकतंत्र को बर्बाद होते हुए देखकर चुप नहीं बैठेंगे. गांधी ने कहा, “पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह, दोनों की जांच होगी कि क्या किया जा रहा है. वे इस साजिश में सबसे ऊपर हैं और उन्होंने देश के साथ जो किया है, उसके लिए उनकी जांच की जाएगी.”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *