नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक बार फिर से हवाई हमला किया. सूचना मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई हमले किए हैं. इनमें से एक जगह कंधार है, जहां पर तालिबान सरकार के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा रहते हैं. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को साउथ अफगान शहर में यह हमला हुआ. आस-पास के लोगों ने एक जेट की आवाज सुनी, फिर जोरदार धमाका हुआ और शहर के बीचों-बीच आग की लपटें देखी गईं. अफगानिस्तान की सेना और सरकारी अधिकारियों ने इस हमले को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है. अफगानिस्तान पहले इन हमलों का ड्रोन अटैक से जवाब देता रहा है. Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गुरुवार तड़के बताया कि पाकिस्तान ने पड़ोसी देश से एक दिन पहले भेजे गए ड्रोन्स के जवाब में अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए हैं. तरार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सेल्फ डिफेंस के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में उन 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए, जिनका इस्तेमाल इन ड्रोन्स को लॉन्च करने और रखने के लिए किया जा रहा था





