लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में युवक ने सोमवार को स्कूल में घुसकर शिक्षिका को गोलियों से भून दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ब्रेकअप से नाराज था। युवक दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था। 400 से अधिक मासूम और स्टाफ घंटेभर तक दहशत में रहे।यूपी के लखीमपुर खीरी के कलक्ट्रेट के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक-एक कर चार गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टा चिल्ड्रेस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ। इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली, जो आर पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो तमंचे, एक कारतूस और चार खोखे मिले हैं।





