लालबागचा राजा के दर पर बेटी सुहाना की खिदमत में लगे शाहरुख खान

नई दिल्ली, एजेंसी। मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों का बप्पा के दरबार में पहुंचना जारी है। इसी कड़ी में सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। खान परिवार ने पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और शाम की आरती में भी शामिल हुआ। इस दौरान परिवार की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, लेकिन एक वीडियो ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें शाहरुख और गौरी अपनी बेटी सुहाना का खास ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में शाहरुख खान, गौरी और सुहाना गणपति दर्शन के लिए पंडाल में मौजूद नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सुहाना की आंख के पास कुछ लगा हुआ दिखाई देता है।

बेटी को असहज देखकर गौरी खान उसे साफ करने की कोशिश करती हैं। इसके बाद शाहरुख भी सुहाना के चेहरे के पास लगी चीज को हटाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि जब शाहरुख के प्रयास से वह पूरी तरह साफ नहीं होता, तो गौरी खान अपने दुपट्टे की मदद से बेहद सावधानी से सुहाना की आंख के पास उसे साफ करती हैं। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में माता-पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार और चिंता साफ दिखाई देती है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *