अबूजा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल अब सिर्फ सामान्य सवालों के जवाब देने या कंटेंट तैयार करने तक सीमित नहीं रह गया है।कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरियाई आतंकवादी संगठन बोको हराम और उसके सहयोगी गुट घातक मिलिट्री गतिविधियों, विस्फोटक तैयार करने और हमलों की रणनीति बनाने के लिए बड़ी टेक कंपनियों के एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।ल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह शोध बोको हराम के दो गुटों, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) और जमात अहल अस-सुन्नाह लिद-दावाह वल-जिहाद (JAS), के 27 पूर्व सदस्यों के इंटरव्यू पर आधारित है।पूर्व तंकवादियों ने बताया कि उन्होंने प्रमुख AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल किया।





