Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली, एजेंसी। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम रविवार को अद्भुत नजारे का गवाह बना। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में जैसे ही यह खबर आई कि ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी चुनी। 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतर चुके हैं, स्टेडियम में करीब 12 हजार दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दर्शकों की इस दीवानगी को देखते हुए तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) को आनन-फानन में तीन अतिरिक्त स्टैंड खोलने पड़ गए।फैंस ने जमकर चीयर कियाईस्ट और साउथ जोन के बीच यह खिताबी मुकाबला पहले बेंगलुरु में होना था, लेकिन फैंस की सहूलियत को देखते हुए BCCI ने इसे चेन्नई शिफ्ट कर दिया था। दिलचस्प बात यह रही कि वैभव साउथ जोन के खिलाफ खेल रहे थे, फिर भी चेन्नई के स्थानीय फैंस जमकर उन्हें चीयर कर रहे थे।अर्धशतक से चूके वैभवअपनी 93 मिनट की रोमांचक पारी में वैभव ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक शानदार छक्का निकला।

उन्‍होंने यह सिक्‍स मोहम्‍मद सिराज के खिलाफ लगाया। जैसे ही चामा मिलिंद ने वैभव को आउट किया, देखते ही देखते स्टैंड लगभग खाली हो गए।फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा भिड़ गए। 11 ओवर में यह घटना घटी। वैभव तूफानी पारी खेल रहे थे, तभी साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहले वैभव को स्लेज किया। इसके बाद तिलक वर्मा वैभव सूर्यवंशी की ओर आए और कुछ इशारा किया। साथ ही उनके सीने पर हाथ मारा। वैभव भी उनके सामने डट गए, दोनों काफी देर यूं खड़े रहे और लगातार कुछ बोलते रहे। अंपायर ने बीच-बचाव किया।

पहले दिन का हालवैभव और अभिमन्यु ईश्वरन (72) के बीच पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई। शिखर मोहन ने 120 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। कप्‍तान ईशान किशन 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद हैं। कुमार कुशाग्र उनका साथ दे रहे हैं। पहले दिन स्‍टंप तक ईस्‍ट जोन ने 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं।वैभव का असर सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उनकी लोकप्रियता के कारण ही हाल ही में श्रीलंका में हुई इंडिया-ए, श्रीलंका और अफगानिस्तान की त्रिकोणीय सीरीज का टीवी पर प्रसारण किया गया, जिसका आमतौर पर ब्रॉडकास्ट नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी वैभव ने अब तक खेले गए 6 मैचों में 189.22 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान रचे। उन्होंने इस सीजन में सर्वाधिक 776 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ और ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का अवार्ड जीता। वैभव ने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *