सरकारी अफसर ने CM की नकल उतारकर करोड़ों की ठगी! विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम सरकार के एक सीनियर अधिकारी देबेश्वर बोरा पर आरोप है कि उन्होंने CM की आवाज की मिमिक्री के जरिए ठगी की है. आरोपी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और दूसरे सीनियर अधिकारियों की आवाज की नकल करने वाले कलाकारों का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों को यह यकीन दिलाया जा सके कि सरकार के आला अधिकारियों तक उनकी सीधी पहुंच है. आरोपी देबेश्वर बोरा को मुख्यमंत्री के स्पेशल विजिलेंस सेल ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.स्पेशल विजिलेंस सेल की सीनियर अधिकारी रोजी कलिता ने NDTV को बताया कि इस मामले की जानकारी एक व्यापारी ने दी थी, जो 30 मई को एजेंसी के पास पहुंचा था. उसने आरोप लगाया था कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के वादे के नाम पर उसके साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई.उन्होंने जांच करने वालों को बताया कि देबास्वर बोरा ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे और बाद में 40 लाख रुपये और मांगे. रोजी कलिता ने कहा, जब बिजनेसमैन को शक हुआ, तो उसने और पैसे देने से मना कर दिया और अपने 10 लाख रुपये वापस मांगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *