50 साल पुरानी वो फिल्म जो फ्रेंच नॉवेल पर थी आधारित, एक हीरोइन के आगे फीके पड़े 6 हीरो

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड में बदले की कहानियां हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही हैं. लेकिन साल 1976 में आई ‘नागिन’ ने इस कहानी को एक अलग अंदाज में पेश किया. फिल्म में एक अकेली महिला अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पांच लोगों को निशाना बनाती है. खास बात यह थी कि इन पांचों किरदारों में बड़े सितारे हीरो के रूप में नहीं, बल्कि विलेन बनकर नजर आए. रीना रॉय ने नागिन का किरदार निभाया और फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द घूमती रही. फ्रांसीसी उपन्यास से प्रेरित इस फिल्म में 6 गाने थे. इनमें एक गाना ऐसा था, जिसे सुनते ही लोग खाट पकड़ लेते थे.19 जनवरी 1976 को रिलीज हुई ‘नागिन’ का निर्देशन और निर्माण राजकुमार कोहली ने किया था. फिल्म की कहानी राजेंद्र सिंह ने लिखी थी, जबकि स्क्रीनप्ले जग्गीराम पॉल और चरणदास शोख ने तैयार किया था. इस फिल्म की कहानी 1963 में प्रकाशित फ्रांसीसी उपन्यास ‘The Bride Wore Black’ से प्रेरित थी. उपन्यास में एक महिला अपने पति की हत्या करने वाले पांच लोगों से बदला लेती है. इसी विचार को भारतीय सिनेमा के हिसाब से नाग-नागिन की कहानी में बदला गया.फिल्म में नागिन अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पांच लोगों को मारती है. यही वजह थी कि उस दौर में यह कहानी दर्शकों को नई और रोमांचक लगी. बाद में नाग-नागिन पर कई फिल्में और टीवी शो बने, लेकिन ‘नागिन’ की अपनी अलग पहचान रही.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *