पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान दौरा आज से शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त से एक सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।किर्गिस्तान के बिश्केक में 31 अगस्त से एक सितंबर तक होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में, मोदी सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसरों के मामले में भारत की प्राथमिकताओं पर जोर देंगे और शिखर सम्मेलन के दौरान एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।पीएम मोदी का चौथी उज्बेकिस्तान यात्रा यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।किन मुदों पर होगा ज्यादा फोकस?दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और आगे के लिए एजेंडा तय करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *