नेपाल में बाढ़ से जल प्रलय : 384 यात्री लापता,  105 भारतीय भी

पटना, एजेंसी। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को सुबह-सुबह अचानक आई बाढ़ ने पूरी तरह से तबाही ला दी है। अब तक इस हादसे में 16 लोगों की मौत कंफर्म हो चुकी है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के भी 93 नागरिकों के लापता होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये बाढ़ तिब्बत की ओर से अचानक आई थी। इस तबाही के बाद नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

384 यात्रियों के लापता होने की खबर

नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया- “बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे रसुवा की भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद, नेपाल टूरिज्म बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और पर्यटन से जुड़े लोग उन पर्यटकों और यात्रियों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा की स्थिति जानने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रभावित इलाकों में थे या वहां से गुजर रहे थे। पर्यटन और यात्रा कंपनियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रभावित इलाकों से 384 यात्रियों के लापता होने की खबर है, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस जानकारी की पुष्टि और जांच-पड़ताल ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *