उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, फिर भी घर की जमीन के लिए दर-दर भटक रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत

नई दिल्ली (एजेंसी) हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े इंडिव्यूजल टैक्सपेयर बने. पंत ने पिछले वित्त वर्ष के लिए करीब 23 करोड़ 84 लाख रुपये टैक्स चुकाया, लेकिन जिस राज्य के लिए वह सबसे बड़े टैक्सपेयर बनकर सुर्खियों में आए, वहीं वह अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं. ऐसे में तंग आकर पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है. दरअसल, पंत उत्तराखंड में अपने घर के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तीन साल से उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. यही कारण है कि पंत ने सीएम से मदद मांगी है.

पंत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते मेरे लिए यह एक लंबा समय रहा है. मैं दिल्ली से उत्तराखंड में घर के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई सही जगह नहीं मिल सकी है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है.”

जमीन के लिए पंत ने की सीएम से अपील

अपने पोस्ट में पंत ने आगे लिखा, “आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि जमीन दिलाने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल सही तरीके से जमीन मिलना एक बुरे सपने की तरह बन गया है. यहां तक कि मेरा एक अन्य जमीन भी बकाया है जो मुझे उस समय मिलनी चाहिए थी जब मैं अत्तराखंड का ब्रांड एम्बेडर बनकर राज्य का प्रचार-प्रसार किया था.”

पंत ने आगे लिखा, “सब कुछ किनारे रखते हुए, मैं अपने क्षेत्र के विकास में मदद करने के लिए अपने पैतृक स्थान वापस लौटना चाहता हूं. मैं अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस बसना चाहता हूं. कृपया इस मामले पर ध्यान दें, 3 साल हो गए हैं मुझे कोई जमीन नहीं मिली है. आपके जवाब का इंतजार रहेगा.”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *