नई दिल्ली, एजेंसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते को औपचारिक मंजूरी दे दी है. इस समझौते के तहत सऊदी अरब को शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम विकसित करने में अमेरिका सहयोग देगा. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह समझौता भविष्य में सऊदी अरब को अपने देश में यूरेनियम संवर्धन की अनुमति मिलने का रास्ता भी खोल सकता है. यूरेनियम संवर्धन परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी प्रक्रिया है, हालांकि इसी तकनीक का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में भी किया जा सकता है.





