नगालैंड में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, चार लोगों की मौत; कई मलबे में दबे

कोहिमा। रविवार को नगालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में भीषण लैंडस्लाइड हुई, जिसमें कम से कम चार व्यक्ति की मौत हो गई। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।लैंडस्लाइड में कई घर बह गए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। बचाव दल के एक अधिकार ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 15 घर लैंडस्लाइड से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।बचाव दल मौके पर मौजूदअसम राइफल्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), नगालैंड पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), सेना, जिला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों के जवान प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *