देहरादून समेत 07 जिलों में कल स्कूल बंद, मौसम के रेड अलर्ट के बाद जिलाधिकारियों का आदेश

देहरादून। दून समेत 07 जिलों में लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटे के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी (रेड/ऑरेंज अलर्ट) को देखते हुए 07 जिलों (देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल) में सोमवार 20 जुलाई 2026 को कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश संबंधित जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन ने जारी किए हैं। संबंधित जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा 19 जुलाई 2026 को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान में उक्त सभी के लिए अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मौसम में आकस्मिक घटनाओं का खतरा बना रहता है, इसलिए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया गया है।सरकारआदेश के तहत 20 जुलाई 2026 को 07 जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) और जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।संबंधित जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं तथा मौसम और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *