सीएम योगी का आदेश- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह पर करें सख्त कार्रवाई

गाजियाबाद : सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर मांस व शराब की सभी दुकानें बंद रहें। कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन नहीं चलाए। ट्रांसफार्मरों व बिजली लाइनों की निगरानी रखने को कहा, ताकि कोई हादसा नहीं हो।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता व यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। गाजियाबाद आए सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मेरठ व सहारनपुर मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। सीएम ने कहा, यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जाए। डीजे की आवाज निर्धारित मानक से अधिक न हो। कांवड़ की ऊंचाई भी तय सीमा के अनुरूप रहे।सुशासन, सुरक्षा और विकास से एनसीआर का ग्रोथ इंजन बना गाजियाबाद : योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को एनसीआर और दिल्ली के विकास का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि कानून के राज, सुशासन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जिले ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जहां सुरक्षा होती है, वहीं सुशासन आता है। सुशासन से समृद्धि, विकास, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुण्यतिथि पर मुरादनगर के रावली रोड स्थित कुशल पाल सिंह त्यागी तेज पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को सुशासन का मॉडल दिया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज स्थापित हुआ है।इसका परिणाम है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले में 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही ओडीओपी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *