महाराष्ट्र-यूपी और ओडिशा समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई ट्रेनें रद

नई दिल्ली, एजेंसी।देश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे उत्तर से लेकर दक्षिण तक झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी भी गई है।बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार 7 जुलाई को देश के कई हिस्सों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। सक्रिय मानसून के कारण देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही, अगले 24 घंटों में कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है, इसके चलते यातायात पर भी गहर असर हुआ है।महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के इन इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *