भारी बारिश, स्याना चट्टी के पास भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून: उत्तरकाशी स्याना चट्टी के पास  भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य के चलते निर्माण कार्य एजेंसी की लापरवाही के कारण आए दिन घंटों तक स्याना चट्टी के पास भूस्खलन से आवाजाही बंद होने से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह तड़के से यमुनोत्री हाईवे बंद है।स्याना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेशभर में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *