ऑरेंज अलर्ट : प्रदेश में मानसून में पकड़ी रफ्तार, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में इसका असर और तेज होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड में मानसून ने रफतार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *