निहंग विवाद पर बोले सीएम धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति

देहरादून : पंजाब के सीएम से वार्ता के अंश को साझा करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्य किसी भी स्थिति में किसी अतिथि को असुविधा नहीं होने देगा।उन्होंने पत्रकारों के सवाल पंजाब के सीएम से वार्ता के अंश को साझा किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्य किसी भी स्थिति में किसी अतिथि को असुविधा नहीं होने देगा। सीएम ने कहा कि यह अलग बात है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।सीएम से पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री से उनकी सार्थक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब सीएम को आश्वस्त किया गया है कि वह चिंता न करें जो भी कार्रवाई होगी वह निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि देवभूमि उत्तराखंड सभी को समाहित करती है सभी का सम्मान करती है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहीं भूमि है जहां हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता और रीठा साहिब से लेकर अनेक गुरुघर हैं। यहां तमाम स्तंभ स्थल यहां सिख धर्मगुरुओं ने स्थापित किया है। उनका सम्मान आदिकाल से होता आया है आज भी हो रहा है। यह अलग बात है कि कुछ लोग अगर इस प्रेम और सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं तो निश्चित तौर पर इससे कड़ाई से निपटा जाएगा।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख धर्म की मान्यता के साथ राज्य के बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर भी खुलकर कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और आज किसी भी मामले को तूल पकड़ाने के लिए नावश्यक प्रलाप कर रहे हैं। इससे भी निपटा जाएगा। सीएम ने कहा कि संत समाज आज सरकार के कार्यों से प्रसन्न है इससे स्पष्ट है कि भारत भूमि में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *