OMR सीट में कैद हुआ 22 लाख से अधिक छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना, अब रिजल्ट का इंतजार

नई दिल्ली, एजेंसी। परीक्षा माफिया की सक्रियता व परीक्षा को लेकर फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार को देखते हुए एनटीए ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती दी गई थी। साथ ही प्रत्येक शहरों में साइबर कमांडो भी तैनात किए थे।हिंदी, अंग्रेजी सहित कुल 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित नीट-यूजी की परीक्षा पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पैनी नजर रखी। परीक्षा के दौरान वह एनटीए मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में पहुंचे और वहां से सीसीटीवी के जरिए परीक्षा पर नजर रखे। साथ ही वहां तैनात टीमों को भी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए।नीट-यूजी की रविवार को दोबारा हुई परीक्षा में छात्रों को इस बार पंद्रह मिनट अतिरिक्त समय दिया गया था। वैसे तो परीक्षा में छात्रों को अब तक तीन घंटे का समय दिया जाता था, जिसमें उन्हें परीक्षा से जुड़ी कागजी कार्रवाई के साथ ही प्रश्नपत्र को हल करना होता था। हालांकि इस बार छात्रों के हितों को देखते हुए एनटीए ने परीक्षा के दौरान होने वाली कागजी कार्रवाई के लिए पंद्रह मिनट अतिरिक्त समय दिया था। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने इस बार परीक्षा के दौरान मिले पंद्रह मिनट के अतिरिक्त समय को लेकर खुशी जताई। ऐसे में दोपहर दो बजे से शुरू हुई परीक्षा शाम 5.15 बजे खत्म हुई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *