नई दिल्ली, एजेंसी। योग संगम’ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ पर आधारित एक साथ किए जाने वाले योग सत्रों के माध्यम से देश भर के संस्थानों और स्थानीय समुदायों को एक मंच पर लाना है।देश भर में आयोजित होंगे योग सत्रमंत्रालय के अनुसार, किसी एक मुख्य स्थान पर केंद्रीय आयोजन किए जाने की परंपरा से आगे बढ़ते हुए इस पहल के जरिये देशभर के संगठन अपने-अपने परिसरों में योग सत्र आयोजित कर सकेंगे। इस तरह स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम करने के बावजूद वे साझा राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकेंगे।सभी पंजीकृत संगठन ‘योग संगम’ अभियान से जुड़ने और 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही समय पर योग अभ्यास करने के लिए अपने-अपने स्थानों पर प्रतिभागियों को एकत्र करेंगे।मंत्रालय ने कहा है कि हाल के दिनों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में तेजी आई है, जो 2026 के योग दिवस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए लोगों में बढ़ते उत्साह को दिखाता है। देशभर के स्कूल, कालेज, सरकारी संस्थाएं, निजी संगठन, एनजीओ और सामुदायिक समूह इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आगे आ रहे हैं।





