कहीं बहा पुल तो कहीं विमान पर गिरी बिजली. बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही

कोलकाता। बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश का सामान्य जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के हाशिमारा इलाके के एक चाय बगान में बारिश की चपेट में आकर चार साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका का नाम जया उरांव है।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतका के परिवार के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग व कलिंपोंग जिलों के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ।सिलीगुड़ी व मिरिक को जोड़ने वाला पुल बहा सिलीगुड़ी व मिरिक को जोड़ने वाला एक सेतु क्षतिग्रस्त हो गया। इस सेतु का हाल में निर्माण हुआ था। इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है। दूसरी तरफ बारिश से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात बाधित हुआ।कोलकाता में नगर निगम के सभी पंपिंग स्टेशन युद्धस्तर पर पानी निकालने का काम कर रहे हैं। कंट्रोल रूम भी खोला गया है। हावड़ा जिले के कई स्कूलों में पानी घुस जाने से पढ़ाई बंद करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी प्रात:काल से ही राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है।कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान पर गिरी बिजलीकोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को खराब मौसम के बीच अगरतला जाने वाले इंडिगो के एक विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के समय विमान एरोब्रिज 56एल पर खड़ा था। इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E6068 (वीटी-आईपीडब्ल्यू) कोलकाता से अगरतला जाने वाली थी, तभी उसपर वज्रपात हुआ। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान में मौजूद सभी यात्रियों को उतार लिया गया।बाद में उन्हें दूसरे विमान में स्थानांतरित कर अगरतला रवाना किया गया। बिजली गिरने की घटना के दौरान दो ग्राउंड स्टाफ कर्मी मामूली रूप से प्रभावित हुए। उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *