देहरादून : देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के बाद भारी विवाद हो गया। किराए पर रहने वाली एक परिवार की नाबालिक बच्ची के साथ उसी के मकान मालिक ने जबरन शौचालय में ले जाने की कोशिश की है, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। वहीं, हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा करने के साथ-साथ पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ-साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।





