ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच एक बार फिर कूटनीतिक विवाद गरमा गया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के एक वरिष्ठ सलाहकार के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए व्यवहार को लेकर बांग्लादेश सरकार ने कड़ा विरोध जताया है।अब इस मामले में ढाका में तैनात भारत के उप-उच्चायुक्त पवन बधे को सोमवार देर रात बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किया गया और औपचारिक रूप से अपनी नाराजगी दर्ज कराई गई। इसके साथ ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने इस घटना को ‘अवांछित और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है।समझिए क्या है पूरा मामला?अधिकारियों के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार के रणनीति सलाहकार जाहिद उर रहमान एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे। जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, भारतीय अधिकारियों ने उन्हें वहीं रोक लिया।इसके बाद जाहिद उर रहमान को एयरपोर्ट पर ही रोककर कई घंटों तक पूछताछ की गई। लंबी पूछताछ के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने और अपने काम पर आगे बढ़ने की इजाजत दी गई। हलांकि इस घटना पर अभी तक भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।दोनों देशों के बीच पहले से ही है इन 2 मुद्दों पर तनावबता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के रिश्ते बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश में हुए चुनावों में तारिक रहमान की जीत के बाद संबंधों में कुछ सुधार जरूर आया था, लेकिन दो बड़े मुद्दों पर अब भी दोनों देश आमने-सामने हैं।





