फ्रांस में होगी पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया के छह दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। पीएम मोदी इन दोनों देशों की द्विपक्षीय आधिकारिक यात्रा करने के साथ ही फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे।भारतीय पीएम की इस यात्रा के दौरान प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चर्चा काफी अहम रहेगी, लेकिन उनकी वैश्विक नेताओं के साथ होने वाली बैठकों पर नजर रहेगी।इमानुएल मैक्रों और ट्रंप से मुलाकात करेंगे पीएम मोदीप्रधानमंत्री मोदी की इस दौरे पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात होगी। व्हाइट हाउस ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों से भी मिलेंगे। इस वार्ता में दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। रवाना होने से पहले जारी अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘फ्रांस भारत की रणनीतिक दृष्टि में विशेष स्थान रखता है। इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हमने अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक ऊंचा उठाया था।नाइस में राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात के दौरान हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और सहयोग के अगले कदम तय करेंगे।’प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वे वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे। यह दौरा फ्रांस के साथ भारत की गहरी साझेदारी को नई गति देने के साथ-साथ स्लोवाकिया के साथ ऐतिहासिक संबंध स्थापित करने और जी-7 शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की आवाज बनने का अवसर होगा।दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को नाइस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। यह भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के तहत एक बड़ी पहल है, जो भारतीय इनोवेशंस को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगी।कार्यक्रम में भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम, डीप टेक स्टार्टअप्स, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, स्पेस, क्लीन एनर्जी क्षेत्रों में हुई प्रगति और वैश्विक प्रौद्योगिकी में भारतीय प्रतिभाओं का योगदान प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जार्ज ने भी इसे दोनों देशों की साझेदारी की मजबूती का बड़ा संकेत बताया है। इसके बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया जाएंगे। चेक गणराज्य से अलग होने के बाद (वर्ष 1993) यह किसी भारतीय पीएम की पहली राजकीय यात्रा होगी।ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति पेल्लेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से द्विपक्षीय वार्ता के अलावा भारतीय और स्लोवाक व्यापारिक नेताओं के साथ भी बैठकें होंगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *