नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।तृणमूल कांग्रेस को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है, पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने राज्यसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। प्रकाश चिक बड़ाईक का यह कदम वरिष्ठ नेताओं सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के इस्तीफे के ठीक बाद आया है।इसके साथ ही, हाल के कुछ दिनों में उच्च सदन से इस्तीफा देने वाले टीएमसी सांसदों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है।राज्यसभा में घटी पार्टी की ताकतइन लगातार हो रहे इस्तीफों का सीधा असर संसद में पार्टी की संख्या बल पर पड़ रहा है। बड़ाईक के इस इस्तीफे के साथ ही, राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की संख्या घटकर 10 रह जाने की संभावना है।





