पीएम नहीं रहेंगे नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के बयान पर भाजपा बोली- वह देश में अस्थिरता फैला रहे

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे क्योंकि जिस सिस्टम पर उन्होंने कभी नियंत्रण रखा था, अब वह आंतरिक रूप से ध्वस्त हो रहा है। यही नहीं, उन्होंने दावा किया कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है।इस पर भाजपा ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह देश में अस्थिरता फैलाने का काम कर रहे हैं और भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें अराजक तक करार दिया।दिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के आदिवासी नेताओं को संबोधित करते हुए बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि संस्थाओं पर नियंत्रण की पूरी व्यवस्था अंदर से टूट रही है। देश के सिस्टम के भीतर एक संस्थागत विद्रोह पनप रहा है।चुनाव आयोग और न्यायपालिका में बैठे लोग उन्हें खुद अंदर की जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सब जनता के दबाव में हो रहा है। संभव है कि इस जनदबाव को दबाने की कोशिश हो और आपातकाल लागू कर दिया जाए।भाजपा के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल की इन टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “सूचना” मिलने के बावजूद कांग्रेस चुनाव दर चुनाव हारती जा रही है और राजनीतिक रूप से सिकुड़ रही है। राहुल इससे बौखला गए हैं और हर कुछ दिनों में एक नई साजिश रचते हैं।राहुल ने पहले कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया। फिर, कहा कि संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया। फिर चुनावों में धांधली की बात कही। अब बता रहे हैं कि देश में आपातकाल और आर्थिक सुनामी आने वाली है। भाजपा नेता ने कहा कि देश ने पहले भी उनकी ऐसी भविष्यवाणियों को सुना है लेकिन सच कभी कोई नहीं हुई।मालवीय ने कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए और मोदी सरकार के बीच तुलना करते हुए कहा कि यूपीए ने भारत को कमजोर किया जबकि मोदी सरकार ने इसे मजबूत बनाया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *