लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 8 जून से होनी वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशाशन ने कमर कस ली है। परीक्षा को लेकर इस बार व्यवस्था पूरी से सख्त कर दी गई है।बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की निगरानी में प्रश्न पत्र सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाए गए हैं। यूपी के अंदर 32 हजार पदों के लिए करीब 28 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।STF की निगरानी में पहुंचे प्रश्न पत्रयूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए कड़ी व्यवस्था की जा रही है। जिले-दर जिले एसटीएफ की निगरानी में प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम तक पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं, पूरे परिवहन और भंडारण की निगरानी नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में की जा रही है।यूपी में कब-कब होगी रीक्षासिपाही भर्ती की परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 यानी तीन दिन तक आयोजित की जाएंगी। तीनों दिन परीक्षाएं दो पाली में होगी। कुल मिलाकर तीन दिन में छह पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।





