गाजियाबाद में लगी भीषण आग: इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में हुई आगजनी, पूरे इलाके में धुएं का गुबार; VIDEO

गाजियाबाद : आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं और दूर से ही दिखाई दे रही हैं। धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और पानी की बौछारें डाल रहे हैं। गाजियाबाद स्थित एनएच 24 से सटी एलएन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी की सीएनसी मशीन में खराबी आने से यह आग लगी। आग तेजी से बढ़कर पूरी कंपनी में फैल गई है।यह कंपनी पंखे और लाइट के निर्माण का कार्य करती है। आग इतनी भयावह है कि मौके पर कई दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। इसके बावजूद आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं और अतिरिक्त सहायता बुलाई गई है। कंपनी को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। इससे किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सका है।

आग लगने का प्रारंभिक कारण सीएनसी मशीन का अत्यधिक गर्म होना बताया जा रहा है। इस घटना से कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आग के कारण आसपास के क्षेत्र में भी धुएं का गुबार फैल गया है।आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं और दूर से ही दिखाई दे रही हैं। धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और पानी की बौछारें डाल रहे हैं।

हालांकि, आग की तीव्रता और ज्वलनशील सामग्री के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है।आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया। कंपनी के भीतर मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस आग से कंपनी के उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और सहयोग कर रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *