CBSE 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन में गड़बड़ी पर राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली, एजेंसी। सीबीएसई की 12वीं के पेपरों की ओएसएम प्रणाली से जांच के पूर्नमूल्याकंन की तकनीकी खामियों और इसकी वजह से लाखों छात्रों के रिजल्ट पर पड़े प्रतिकूल असर से परेशान बच्चों के मुद्दे उठाते हुए कांग्रेस ने सरकार पर तगड़ा हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीबीएसई की गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों के भविष्य को अधर में डाले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों में पहली बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं।18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी- और एक हफ्ते से ओएसम, गलत मार्किंग और जांच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।सीबीएसई की खामियों का मुद्दा उठाने वाले बच्चों को एक वर्ग द्वारा पाकिस्तानी बताए जाने पर तीखा वार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जेन जी ही सरकार का अहंकार तोड़ेगा।राहुल गांधी ने CBSE पर उठाए सवालसीबीएसई की ओर से पुर्नमूल्यांकन के लिए दिए जा रहे पेपर में मार्किंग को लेकर सामने आ रही गंभीर त्रुटियों के खिलाफ सोशल मीडिया प छात्रों तथा उनके अभिभावकों की शिकायतों की बाढ़ और आक्रोश के मद्देनजर नेता विपक्ष तथा कांग्रेस ने सोमवार को इस मामले को प्रमुखता से उठाया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *