एक साल में गिर जाएगी सरकार राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

नई दिल्ली, एजेंसी। अगले एक साल में मोदी सरकार के गिर जाने की भविष्यवाणी कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।राहुल गांधी के बयान को भाजपा ने भारत में अराजकता फैलाने के षड्यंत्र के रूप में देखा है। कहा है कि यह देश को अस्थिर करने की खतरनाक मानसिकता का सार्वजनिक प्रदर्शन है।पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि देश की राष्ट्रवादी जनता हर षड्यंत्र का जवाब देती रहेगी और कांग्रेस सहित आइएनडीआइए की भारत में आग लगाने की कोई भी साजिश सफल नहीं होने देगी।

राहुल गांधी पर भड़के BJP नेताकेंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई साधारण बयान नहीं है, बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है।गोयल ने कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता का यह बयान केवल राजनीतिक हताशा नहीं, बल्कि भारत को अस्थिर करने की खतरनाक मानसिकता का सार्वजनिक प्रदर्शन है। जब-जब देश वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ, भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंची और दुनिया ने भारत के नेतृत्व को स्वीकार किया, तब-तब भारत विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने देश को बदनाम करने का अभियान चलाया और कांग्रेस ने उनका साथ निभाया।डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस अराजकता की राजनीति पर उतर आई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *