अकासा एयर कार्गो से 2.58 करोड़ की सोना चोरी का पर्दाफाश

हमदाबाद। अहमदाबाद में अकासा एयर के कार्गो से 2.58 करोड़ रुपये मूल्य के 2.1 किलोग्राम सोने के आभूषण चुराने की साजिश के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।1.72 करोड़ रुपये की नकदी और सोने को बरामद किया है। यह मामला सोने के आभूषणों के सात पार्सलों से संबंधित है, जिन्हें 18 अप्रैल को अहमदाबाद से बेंगलुरु हवाई मार्ग से पहुंचाया जाना था।पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 18 मई को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सीक्वल लाजिस्टिक्स कंपनी के माध्यम से अकासा एयर द्वारा सोने के आभूषणों से भरे सात पार्सल भेजे जाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई, क्योंकि इनमें से 2.1 किलोग्राम सोने वाला एक पार्सल लापता हो गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *