नया नियम: दिन में एक बार ही करा सकेंगे कार-बाइक का टैंक फुल, दोबार नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में ईंधन संकट के बीच प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब बोतल या ड्रम में तेल नहीं मिलेगा और एक दिन में एक ही वाहन को दोबारा टैंक फुल कराने की अनुमति नहीं होगी।अगर आप भी पेट्रोल पंप पर बोतल या ड्रम में तेल लेने जा रहे हैं, या गाड़ी का टैंक बार-बार फुल कराने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। जिले में ईंधन की सुचारू सप्लाई बनाए रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं।जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) स्वीटी ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर खुले में (बोतल या ड्रम) डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही, एक बार गाड़ी का टैंक फुल कराने के बाद उसी दिन फिर से उसी वाहन को दोबारा तेल नहीं मिलेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *