आज 11 बजे CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु, भाजपा बोली- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार

नई दिल्ली, एजेंसी।कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। शपथ ग्रहण समारोह में पुरुलिया छऊ नर्तकों की खास प्रस्तुतिशपथ ग्रहण समारोह में राज्य की लोक संस्कृति की भी खास झलक देखने को मिलेगी। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पुरुलिया छऊ नर्तक अपनी प्रस्तुति देंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य को शामिल कर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है। पुरुलिया छऊ नृत्य अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा, मुखौटों और ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है।कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि राज्य में 15 वर्षों के अत्याचार के बाद अब सुशासन आने जा रहा है। शपथ ग्रण में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए सम्राट चौधरीबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज कोलकाता रवाना हो गए। पश्चिम बंगाल में आज भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण समारोह में प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया गया है।’श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ पूरा’, बंगाल में BJP की जीत पर बोले दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बीच पार्टी नेता दिलीप घोष ने इसे लंबे राजनीतिक संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव के लिए भाजपा ने वर्षों तक संघर्ष किया और आखिरकार जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया।दिलीप घोष ने कहा कि यह जनादेश भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने वाला है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने टीएमसी और कांग्रेस को सत्ता के दुरुपयोग और लोगों पर अत्याचार करने के कारण नकार दिया। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की जनता ने दोनों दलों को करारा जवाब देते हुए भाजपा को सत्ता सौंपी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *