27 अप्रैल को 2 साल में रहा सबसे अधिक तापमान

पौड़ी। चारों तरफ जंगलों में लगी आग से तापमान रोजाना बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है। तेज होती धूप की तपन के कारण सुबह 10 बजे बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।वहीं, अस्पतालों में भी सन बर्न के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार 27 अप्रैल को श्रीनगर में रिकार्ड 38.26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अप्रैल माह में दो सालों में अधिकतम है।

शुष्क मौसम और चारों तरफ धधक रहे जंगलों के कारण तापमान में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बीते 19 से 27 अप्रैल तक रोजाना तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।सोमवार को नगर में अधिकतम तापमान 38.26 और न्यूनतम 19.99 डिग्री दर्ज किया गया। आंकड़ों पर गौर करें तो 27 अप्रैल 2024 को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.79 और इसी तिथि पर 2025 में 35.76 डिग्री सेल्सियस नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के भौतिकी विभाग के विज्ञानी व हिमालयन एटमास्फेरिक एंड स्पेस फिजिक्स रिसर्च लैबोरेटरी के मुख्य अन्वेषक डा. आलोक सागर गौतम ने बताया कि बीते वर्ष अक्तूबर से इस वर्ष अभी तक सामान्य से बहुत कम बारिश और हिमालय क्षेत्र में न्यूनतम बर्फबारी के कारण फरवरी से ही सूरज की तपन बढने लगी थी।बीते माह निचले इलाकों में बारिश व ऊपरी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी से कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन इस माह चौतरफा वनाग्नि की घटनाएं हो रही हैं, जिस कारण तापमान बढ़ रहा है।जंगलों में लगी आग के कारण वातावरण में धुंआ फैल रहा है, जिसमें ब्लैक कार्बन सहित अन्य सूक्ष्म कण हैं, जो सूरज की किरणों को सीधे पृथ्वी पर आने से रोक रहे हैं, ऐसे में तपन अधिक महसूस हो रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *