पहली बार देहरादून में पीएम का 12 किमी लंबा रोड शो, मोदी-मोदी के लगाए नारे

देहरादून : पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने देहरादून में रोड शो किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सिद्धपीठ मां काली का आशीर्वाद लिया। अब जनसभ स्थल पर पीएम मोदी का रोड शो हो रहा है। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो कर रहे हैं।  इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।बता दें कि पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *