अवैध कैसीनो का भंडाफोड़: दिल्ली और मेरठ से बुलाई गई थी लड़कियां

ऋषिकेश : ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित होटल नवरंग में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने पार्षद समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं पूछताछ में होटल काउंटर का काम देखने वाले अशोक थापा ने बताया कि होटल का मालिक जगदीश कंडवाल है। वह पुलिस को आता देख फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे 10 महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में मीरानगर, ऋषिकेश से पार्षद हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत भी शामिल है। अशोक थापा, निवासी कैनाल रोड, गुमानीवाला को जेल भेज दिया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *