नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ संभावित वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने विशेष दूत स्टीव विटकाफ और सलाहकार जेरेड कुशनर को पाकिस्तान भेजने का निर्णय लिया है।उपराष्ट्रपति जेडी वेंस फिलहाल इस दौरे में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वार्ता में प्रगति होने की स्थिति में उनके भी पाकिस्तान जाने की संभावना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि विटकाफ और कुशनर के शनिवार सुबह तक पाकिस्तान पहुंचने की संभावना है।अमेरिका को प्रगति की उम्मीदलेविट ने कहा कि हाल के दिनों में ईरान की ओर से वार्ता में कुछ प्रगति देखने को मिली है। अमेरिका को उम्मीद है कि सप्ताहांत में होने वाली संभावित बातचीत में और सकारात्मक प्रगति दिख सकती है।





