उत्तराखंड में सूर्यदेव का कहर, पारा 40 डिग्री पार

हल्द्वानी । भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आसमान से आग बरसने के साथ ही गर्म हवाओं के प्रवाह ने सभी को परेशान कर दिया है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा शुक्रवार को फिर से 40 डिग्री को पार कर चुका है। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।ताप के बढ़ते प्रताप के बीच हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बिजली की डिमांड भी 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मांग बढ़ने की वजह से ऊर्जा निगम रोजाना रात के समय डेढ़ से दो घंटे से अघोषित कटौती कर रहा है।2.2 एमयू तक पहुंच गई बिजली की मांगविद्युत वितरण खंड हल्द्वानी नगर और ग्रामीण के अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में 1.5 मिलियन यूनिट (एमयू) से 1.8 एमयू के बीच बिजली की डिमांड रहती है। लेकिन, बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली की मांग 2.2 एमयू तक पहुंच गई है। इसमें सबसे अधिक डिमांड हल्द्वानी ग्रामीण खंड के टीपी नगर और कमलुवागांजा उपकेंद्र संबंधित क्षेत्र में है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बढ़ती मांग और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने की वजह से रोस्टरिंग की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories