देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के छात्रों का महीनों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम का रिजल्ट कल यानी 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in और जागरण जोश पर घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और सभापति डॉ मुकुल सती मिलकर यूके बोर्ड 10वीं 12वीं के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट कल 25 अप्रैल 2026 को घोषित करेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट कल सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ जागरण जोश (Jagran Josh) पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। साथ ही, रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एक्टिव लिंक कर जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं: इंटरमीडिएट रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर जरूरी UK Board 12th Result 2026: कक्षा 12वीं के छात्र इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए रोल नंबर का उपयोग करेंगे। रिजल्ट लिंक सक्रिय होने पर पोर्टल में आवश्यक विवरण दर्ज कर छात्र अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मूल मार्कशीट मिलने तक छात्र इसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं। UBSE Board Results 2026: परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक जरूरी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, उनमें दोनों भागों में अलग-अलग पास होना आवश्यक होगा। यदि कोई छात्र थोड़े अंतर से पासिंग मार्क्स से चूक जाता है, तो ऐसे मामलों में बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं।छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते है रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। यह स्कोरकार्ड तब तक मान्य रहेगा, जब तक स्कूल द्वारा मूल मार्कशीट जारी नहीं की जाती। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने DigiLocker के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है।
हाई स्कूल के छात्र स्कूल पोर्टल का भी कर सकते हैं उपयोग ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के अलावा, कक्षा 10वीं के छात्र नई शुरू की गई स्कूल-आधारित पोर्टल सुविधा के जरिए भी अपने परिणाम देख सकते हैं। इस प्रणाली के लिए स्कूलों को सुरक्षित लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्रदान किए गए हैं। स्कूल परिसर में ही आसानी से रिजल्ट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।मार्कशीट पर होगी ये डिटेल्सकी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को छात्रों को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए, क्योंकि यही जानकारी उनकी मूल मार्कशीट में भी शामिल होती है। मार्कशीट पर आमतौर पर निम्नलिखित जानकारियाँ दी होती हैं





