धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने में होतीं तमन्ना भाटिया, आदित्य धर ने एक्‍ट्रेस को कर दिया था रिजेक्ट

नई दिल्ली, एजेंसी‘धुरंधर’ फिल्म छाई हुई है। इसकी कहानी से लेकर गाने तक, सबकुछ चर्चा में हैं। अब ‘शरारत’ गाने के कोरियोग्राफर ने खुलासा किया है कि इस सॉन्ग के लिए तमन्ना भाटिया पहली पसंद थीं, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने मना कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि गाने में दो लड़कियां क्यों थीं!

‘शरारत’ गाने में होतीं तमन्ना भाटिया, लेकिन आदित्य धर ने किया रिजेक्ट

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म अब 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के अलावा इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। गानों ने तो धूम मचा दी है। फिर चाहे वो अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग ‘Fa9la’ हो या फिर ‘शरारत’, जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने जलवा बिखेरा हो। विजय गांगुली ने इसे कोरियोग्राफ किया है। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा के विदेशी पति निक जोनस भी इसपर थिरकते नजर आए थे। लेकिन अगर आयशा और क्रिस्टल की जगह तमन्ना भाटिया होतीं?
जी हां, ‘शरारत’ गाने के लिए तमन्ना भाटिया पहली पसंद थीं? कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया और बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने तमन्ना को इस गाने में लेने के विचार को खारिज कर दिया था। निर्देशक की सोच को समझाते हुए विजय ने ‘फिल्मीज्ञान’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे मन में तो वही थीं। मैंने उनका नाम सुझाया था, लेकिन आदित्य बिल्कुल स्पष्ट थे कि उन्हें ऐसा आइटम सॉन्ग नहीं चाहिए जो कहानी से हटकर हो। अगर गाना सिर्फ एक लड़की के बारे में होता, तो कहानी से ध्यान भटक जाता।’

उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि गाने में एक के बजाय दो कलाकार क्यों हैं और कहा, ‘इसीलिए इसमें एक नहीं बल्कि दो लड़कियां हैं। वह नहीं चाहते थे कि सारा ध्यान सिर्फ एक व्यक्ति पर फोकस हो। अगर तमन्ना होतीं, तो सारा ध्यान उन्हीं पर होता, कहानी पर नहीं। उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्म में जो हो रहा था, उसमें बहुत कुछ चल रहा था और अगर आप कहानी से हटकर देखें, तो गाना सिर्फ एक टाइमपास बनकर रह जाता है।’

ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आहना कुमार सहित कई स्टार्स हैं। ये बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। हॉलीवुड मूवी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से टक्कर मिलने के बावजूद इसकी रफ्तारन नहीं रुक रही है। फिल्म अब तक 516.5 करोड़ रुपये कमा चुकी है।पहले पार्ट में ही दूसरे पार्ट का खुलासा कर दिया गया है। ‘धुरंधर 2′ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *